गरीब कल्याण योजना के राशन वितरण की निगरानी करें, ग्राम स्तरीय क्रायसेज मेनेजमेंट कमेटियां- श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जिला ब्लॉक व ग्राम स्तरीय क्रायसेज मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से संवाद
नीमच 05 जुलाई 2021, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा, कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन वितरण के काम की निगरानी ग्राम स्तरीय क्रायसेज मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यगण करें। लोगो को मास्क लगाने व दूरी बनाये रखने तथा टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोमवार को जिला ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय क्रायसेज मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यगणों से वर्चुअली संवाद किया।नीमच के एनआईसी कक्ष में विधायक श्री दिलीपसिह परिहार, श्री अनिरूद्ध मारू, कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, एसपी श्री सूरज कुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भव्या मित्तल व अन्य अधिकारीगण, श्री राकेश पप्पू जैन, श्री नीलेश पाटीदार एवं आन्नद श्रीवास्तव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि कोरोना नियंत्रण की गतिविधियों के साथ-साथ रोजगारमूलक कार्य और योजनाए भी प्रारंभ की जाये। निर्माण कार्य भी प्रारंभ किये जाये, ताकि लोगो को रोजगार मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना सेम्पल लेकर उनकी जांच करना है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी करना है। किल कोरोना अभियान भी निरंतर जारी रहे। उन्होने क्रायसेज मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से कहा कि वे लोगों केा सेम्पल देने हेतु प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है, कि म.प्र.की धरती पर छोटे-छोटे उद्योग, ईकाईयां, स्थापित हो, ताकि हमारे लोगो केा रोजगार मिल सके। उन्होने कहा कि हम अर्थव्यवस्था को पुन: खडा करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे, आर्थिक संकट के बावजूद निर्माण कार्यो के लिए धन की व्यवस्था करेंगे।
