अनलॉक के तहत गली मोहल्ले में एकल दुकान खुली रह सकेगी किराना आटा चक्की फल दूध सब्जी की दुकानें प्रतिबंध से मुक्त रहेगी- मंत्री श्री सखलेचा

अनलॉक के तहत गली मोहल्ले में एकल दुकान खुली रह सकेगी किराना आटा चक्की फल दूध सब्जी की दुकानें प्रतिबंध से मुक्त रहेगी- मंत्री श्री सखलेचा

नीमच 30 मई 2021प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम मध्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं कोविड नियंत्रण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती बॉर्डर पर सख्ती बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों की थर्मल स्कैनिंग बॉर्डर पर हो और जांच उपरांत ही उन्हें जिले में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी । मंत्री श्री सखलेचा रविवार को जनपद सभाकक्ष जावद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

      बैठक में एसडीएम श्री राजेंद्र सिंह बीएमओ श्री राजेश मीणा समूह के सदस्य श्री सचिन गोखरू श्री अर्जुन माली श्री जसवंत बंजारा श्री विनोद पाटीदार एवं अन्य सदस्य गण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

     मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित अनलॉक की गाइडलाइन और कोविड गाइडलाइन का सभी को पालन करना अनिवार्य है शादी विवाह के लिए दोनों पक्षों के 10 -10 लोगों को नामजद अनुमति  लेनी होगी उन्होंने कहा कि बगैर मास्क के सामान नहीं दिया जाएगा, दुकानदार स्वयं भी लगाएंगे और ग्राहकों को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा, "नो माक्‍स नो मूवमेंट" का सख्‍ती से सभी को पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर एक समय में 4 से अधिक व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बैठक में एसडीएम जावद श्री राजेंद्र सिंह ने अनलॉक के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में समिति सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

जिले में सभी के समन्वित प्रयासों से कोरोना नियंत्रित हुआ है- मंत्री श्री सखलेचा

जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 30 मई 2021, जिला स्‍तरीय आपदा प्रबंधन समूह के सभी सदस्‍य समाज के जागरूक प्रबुद्धजन है, वे समाज हित को सर्वोपरी रखकर इस बैठक में सुझाव देते है। सभी के सहयोग से नीमच जिला कोरोना पर नियंत्रण पाने में सफल रहा है। आगे भी कोरोना संक्रमण को कडाई से नियंत्रित रखने का हर सम्‍भव प्रयास करना होगा। यह बात प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  तथा कोविड नियंत्रण जिला प्रभारी श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जिला स्‍तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक को सम्‍बोधित करते हुए कही।

      बैठक में विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत प्रधान श्रीमती अवंतिका जाट, श्री पवन पाटीदार, श्री राकेश जैन, श्री आदित्‍य मालू एवं समूह के अन्‍य सदस्‍यगण, कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

     बैठक में मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित अनलॉक संबंधी गाईड लाईन के अनुसार ही प्रथम चरण में जिले में अत्‍यावश्‍यक वस्‍तुओं की 25 फीसदी दुकाने खोलने की अनुमति दी जावेगी। उन्‍होने कहा कि सभी को सख्‍ती के साथ कोरोना गाइडलाईन का पालन करना अनिवार्य होगा। शादी, विवाह के लिए दोंनो पक्षों को दस-दस लोगो की नामजद अनुमति लेना होगी। किराना, फल, सब्‍जी की दुकाने निर्धारित गाईडलाईन अनुसार खोलने की अनुमति दी जावेगी।

         विधायक श्री अनिरूद्ध मारू ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। उन्‍होने कहा कि व्‍यापारी संगठन अपनी गाईडलाईन तैयार कर, उसका सख्‍ती से पालन करें और जो गाईडलाईन का पालन नहीं करता है, तो उसके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की जानी चाहिए।

    विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना पर नियंत्रण पाया है। शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाईन का सभी लोग सख्‍ती से पालन करें। आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकाने खुलेगी। परंतु बाजार में भीड पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है। व्‍यापार व्‍यवसाय के साथ ही कोरोना पर भी नियंत्रिण रखना जरूरी है। उन्‍होने कहा कि शासन की गाइडलाईन के अनुसार अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

     बैठक में केंट के दीपक आसवानी, पंकज मलिक, चेम्‍बर्स आफ कामर्स के दीपक आसवानी, निखार गोयल, रविन्‍द्र मेहता, राकेश पप्‍पु जैन, राकेश भारव्‍दाज, आदित्‍य मालू, पवन पाटीदार एवं अन्‍य उपस्थित सदस्‍यों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।