स्‍वच्‍छता जागरूकता पोस्‍टर का डीईओ श्री शर्मा ने किया विमोचन

स्‍वच्‍छता जागरूकता पोस्‍टर का डीईओ श्री शर्मा ने किया विमोचन

नीमच 9 जुलाई 2021,जिला शिक्षा कार्यालय नीमच में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा सहायक परियोजना समन्वयक श्री प्रलय उपाध्‍याय ने राष्‍ट्रीय हरित कोर योजनान्तर्गत संचालित इको क्‍लब के स्‍वच्‍छता जागरूकता पोस्‍टर का विमोचन किया ।

     भारत सरकार द्वारा संचालित राष्‍ट्रीय हरितकोर योजना तहत वित्‍त पोषित एंव पर्यावरण नियोजन एवं समन्‍वय संगठन भोपाल द्वारा संचालित इको क्‍लब बुक के मध्‍यम से पूरे प्रदेश में पर्यावरण एवं स्‍वच्‍छता जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत शा.उ.मा.विदयालय जनकपुर मोरवन में संचालित संरक्षण इको क्‍लब के माध्‍यम से स्‍वच्‍छता जागरूकता पोस्‍टर का निर्माण किया गया है।

       पोस्‍टर का जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा एवं जिला परियोजना अधिकारी प्रलय उपाध्‍यायने विमोचन किया। इस अवसर पर संरक्षण इको क्‍लब शाउमावि जनकपुर मोरवन के क्‍लब प्रभारी श्री जी.एल.धनगर भी उपस्थित थे।