केबिनेट मंत्री श्री सखलेचा के निर्देशन में जिले के सभी पत्रकारों के लिए रक्त जाँच शिविर 20 जून को रेडक्रोस भवन में पत्रकारों की 13 प्रकार की होगी जांच
नीमच 18 जून 2021, प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम, उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा कोविड नियंत्रण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के निर्देशानुसार नीमच जिले के समस्त पत्रकारगणों के रक्त की जांच और उपचार के लिए शिविर का आयोजन 20 जून को किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.बीएल रावत ने बताया कि 20 जून रविवार को रेडक्रास भवन अस्पताल परिसर में जिले के सभी प्रिंट मिडिया, ईलेक्ट्रानिक मिडिया, के प्रतिनिधियो के लिए रक्त जांच शिविर 9 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में मंत्री श्री सखलेचा के निर्देशन में जिले के सभी पत्रकारगणों की रक्त की विभिन्न 13 प्रकार की जांचे की जायेगी। जहा चिकित्सकों, लेब टेक्नीशियनों द्वारा प्रातः 9 बजे से एक बजे तक सेम्पल लिए जायेंगे। सभी पत्रकार खाली पेट आयें और अपनी जाँच करवाए। सीएमएचओ डॉ मालवीय ने बताया कि यह रक्त जाँच शिविर जिला स्तर पर रखा जा रहा है, अधिक से अधिक पत्रकारगण आकर शिविर में लाभ उठाये।
13 प्रकार की होगी जांच– रक्त जांच शिविर में एसजीओ टी, बिलुरुबिन, केल्शियम, कोलेस्ट्रोल, ग्लूकोज यूरिया, क्रिएटिनिन, ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी और सीबीसी टेस्ट सहित सभी जांच निशुल्क की जायेगी।
