मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के तहत 21 तक आवेदन करें

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के तहत 21 तक आवेदन करें

नीमच 16 दिसंबर 2022, म.प्र.सरकार द्वारा युवाओ के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना का नाम है, “मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजनाहै। यह सरकारी योजना मध्य प्रदेश के युवाओ के लिए है। इस योजना के तहत 4695 युवाओ का चयन किया जायेगा। जिसमें से 45 इंटर्न का चयन नीमच जिले के लिए किया जाएगाजो नीमच जिले के निवासी हैंजिनकोकि इस योजना के तहत विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा।

     मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना  के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।न्यूनतम 60 प्रतिशत से स्नातक उत्तीर्ण आवेदक mpservicesपोर्टल के माध्यम से 21 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन वेब- साईड https://services.mp.gov.in/main/citizen/loginपर आवेदन कर सकते है। इस योजना के द्वारामुख्यमंत्री जन सेवा मित्र” बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को म.प्र.सरकार द्वारा हजाररूपये का स्टायपेंड हर माह दिया जायेगा। कलेक्‍टर श्री मंयक अग्रवाल ने जिले के अधिकाधिक युवाओं से मुख्‍यमंत्री यवा इन्‍टर्नशिप योजना के तहत आवेदन करइसका अधिकाधिक लाभ उठाने का आगृह किया है।