प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए-श्री चंद्रा 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्‍पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें-कलेक्‍टर समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश

नीमच 28 अप्रैल 2026, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने, पंजीयन के लिए बैंकिंग करस्‍पांडेन्‍ट  (बी.सी.)के माध्‍यम से तीनों विकासखण्‍ड की एक-एक पंचायत एवं सभी निकायों के एक-एक वार्ड में एक सप्‍ताह में शिविर आयोजित किया जाए। उक्‍त शिविरों के परिणामों के आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍ण्‍व, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।