क्षत्रिय मराठा समाज नीमच द्वारा ऐतीहासीक वाहन रेली का आयोजन कर छत्रपति श्री शिवाजी महाराज के 393 वी जयंती महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया
नीमच, क्षत्रिय मराठा समाज नीमच द्वारा पहली बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीमच सिटी शिवाजी प्रतीमा पर विधायक नीच श्री दिलीप परिहार द्वारा माल्र्यापण कर वाहन रेली पीपली चैक से शुरू हो कर बस स्टैंड होते हुए...फवारा चैक होते हुए..रतन स्वीट्स होते हुए.. मां तुलजा भवानी मंदिर पर समाप्त हुई। वाहन रैली में डीजे एक फूलो से सजी हुई खुली जीप में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के साथ समस्त समाज जन अपने अपने वाहन कार, बुलेट, मोटरसाइकिल, स्कूटी पर शामिल हुए। मराठा समाज नीमच में वर्ष 2023 का शिवाजी जयंती महोत्सव एतिहासिक बन गया।
